क्या अमेरिका का अंतरिक्ष विमान चांद पर उतरा था?
50 साल पहले नासा का विमान चांद पर उतरा था या नहीं, इसको लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है और अब रूसी वैज्ञानिकों ने इस सच्चाई से पर्दा उठाने की ठानी है।
अमेरिका ने 1969 के जुलाई महीने में यह दावा किया था कि भले ही रूस ने अंतरिक्ष में अपना यान पहले भेजा हो लेकिन चांद की धरती पर पहली बार अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री उतरे थे। फिर लंबे समय बाद इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ है? नासा ने चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान के लैंड करने की जो तस्वीरें सार्वजनिक की थी उन्हें नासा के विरोधियों ने कभी नहीं स्वीकारा और यही कारण है कि आज तक समय समय पर यह बहस छिड़ जाती है कि नासा का अंतरिक्ष यान चांद पर उतरा था या नहीं।
प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक़ एक बार फिर नासा के उस चंद्रमा मिशन पर बहस छिड़ गई है और इस बार रूस ने उसको गंभीरता से लिया है। रूस की रोस्कॉस्मोस स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने इस सवाल का जवाब तलाशने की बात कही है। वह कहते हैं कि रूस दुनिया को बताना चाहता है कि आख़िर सच क्या था। क्या वास्तव में नासा का अंतरिक्ष यान लगभग 50 साल पहले चंद्रमा पर उतरा था या फिर नहीं?
उल्लेखनीय है कि रूस की प्रमुख रोस्कॉस्मोस स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि चंद्रमा के लिए एक प्रस्तावित रूसी मिशन को यह सत्यापित करने के लिए भेजा जाएगा कि क्या वास्वत में अमेरिकी अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर उतरा था या नहीं। इस संबंध में शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिमित्री रोगोजिन ने कहा, 'हमने इस मिशन को ये सत्यापित करने के लिए निर्धारित किया है कि वे वहां गए भी थे या नहीं।' (RZ)