अमरीका ने मानवाधिकारों को एक हथकण्डा बना लिया हैः पियुंगयांग
उत्तरी कोरिया ने कहा है कि अमरीका ने मानवाधिकारों को एक हथकण्डा बना लिया है।
उत्तरी कोरिया का आरोप है कि अमरीका, मानवाधिकारों को हथकण्डे के रूप में प्रयोग करता है और इसी विषय के माध्यम से वह वार्ता में विशिष्टता प्राप्त करना चाहता है। उत्तरी कोरिया के सरकारी समाचारपत्र "रूदुंग सिनमून" ने अपने सोमवार के संस्करण में लिखा है कि अमरीका के साथ वार्ता में मानवाधिकारों का विषय एक हथकण्डे में बदल चुका है और वाशिग्टन, अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए इसके माध्यम से पियुंगयांग पर दबाव डाल रहा है।इस समाचारपत्र के अनुसार परमाणु मामला, अमरीका तथा उत्तरी कोरिया के संबन्धों की सबसे बड़ी बाघा है।
हालांकि अगर यह मामला हल भी हो जाए तब भी पियुंगयांग पर दबाव बनाने के लिए अमरीका कोई नई बात आरंभ कर देगा। उत्तरी कोरिया के इस समाचारपत्र के अनुसार पश्चिम, अपनी मानवाधिकारों की स्थिति पर पर्दा डालने के उद्देश्य से दूसरे देशों में मानवाधिकारों की बात को बढ़ावा देता है।
कोरिया प्रायःद्वीप के परमाणु मामले को लेकर अमरीका और उत्तरी कोरिया एक बार राष्ट्राध्यक्षों के स्तर की वार्ता कर चुके हैं।