शरणार्थियों पर हमले के बारे में अमरीका हमें स्पष्टीकरण देः मैक्सिको
मैक्सिको सरकार ने अमरीका से मांग की है कि वह शरणार्थियों पर अमरीकी सैनिकों के हमले के बारे में स्पष्टीकरण दे।
रोएटर्ज़ के अनुसार मैक्सिको के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके आधिकारिक रूप में वाशिग्टन से मांग की है कि वह अमरीका तथा मैक्सिको की सीमा पर शरणार्थियों पर हमले के बारे में स्पष्टीकरण दे। इस बयान में कहा गया है कि वाशिग्टन को इस मामले की जांच करके मैक्सिको को इससे सूचित करना चाहिए। मैक्सिको के गृहमंत्री ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
अमरीका के सीमा सुरक्षाबलों ने पिछले दिनों शरणार्थियों से मुक़ाबला करते हुए उनपर आंसू गैस के गोले फेके। ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मैक्सिको के अधिकारियों से मांग की थी कि वे शरणार्थियों को हर संभव प्रयास करके वापस बुलाएं चाहें उनके विरुद्ध हिंसा का प्रयोग क्यों न करना पड़े। इसके जवाब में मैक्सिको की सरकार ने एलान किया है कि वह किसी भी स्थिति में पलायनकर्ताओं के विरुद्ध बल प्रयोग नहीं करेंगे।