चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट 44  हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70287-चीन_में_रासायनिक_संयंत्र_में_विस्फोट_44_हताहत_और_घायल
उत्तरी चीन में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है और जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।
(last modified 2026-02-02T06:27:42+00:00 )
Nov २८, २०१८ ११:२९ Asia/Kolkata
  • चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट 44  हताहत और घायल

उत्तरी चीन में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के कारण 22 लोगों की मौत हो गई है और जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग से 200 किलोमीटर दूर उत्तरी चीन के हुबेई प्रांत के झांगज़ियाकू शहर के हाबेइ शेंगुआ केमिकल कंपनी में यह हादसा हुआ है। इस घटना में जहां 22 लोग अबतक अपनी जान से हाथ धो चुके हैं वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की स्थिति गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़, हुबेई शेंगहु केमिकल कंपनी (Hubei Sheng Chemical Company) के पास बुधवार देर रात एक ज़ोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कंपनी के पास स्थित 15 घर पूरी तरह तबाह हो गए और लगभग 355 आवासीय इमारतों को क्षति पहुंची है। केमिकल कंपनी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई और वहां खड़े 38 ट्रक और 12 अन्य वाहन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए।

उल्लेखनीय है कि ऐसी ही एक घटना कुछ दिन पहले भी चीन में हुई थी। चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 2 की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हुए थे। (RZ)