संयुक्त राष्ट्र संघ फ़िलीस्तीनी जनता के साथ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70321-संयुक्त_राष्ट्र_संघ_फ़िलीस्तीनी_जनता_के_साथ
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने फ़िलीस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करने का वादा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र फ़िलीस्तीनी जनता के साथ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१८ १३:०६ Asia/Kolkata
  • संयुक्त राष्ट्र संघ फ़िलीस्तीनी जनता के साथ

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने फ़िलीस्तीनी राष्ट्र का समर्थन करने का वादा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र फ़िलीस्तीनी जनता के साथ है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने फ़िलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ, फ़िलिस्तीनियों के प्रति अपनी महत्वाकांक्षाओं से पीछे नहीं हटेगा।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने फ़िलिस्तीन और फ़िलिस्तीनी जनता के समर्थन पर बल दिया और पूरे विश्व के देशों और लोगों से अपील करते हुए कहा कि आएं हम फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को उसके अधिकारों को दिलाने और फ़िलिस्तीनी एवं इस्राईल की जनता के लिए समानता, शांति, न्याय, सुरक्षा, समृद्धि और एक गौरवपूर्ण भविष्य बनाने के लिए के अपनी वचनबद्धता की पुष्टि करें।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 29 नवम्बर को फ़िलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। (RZ)