तुर्की को रूस से हथियार नहीं ख़रीदने चाहिएः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70360-तुर्की_को_रूस_से_हथियार_नहीं_ख़रीदने_चाहिएः_अमरीका
अमरीका ने तुर्की को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रूस से हथियार न ख़रीदे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०१८ ०७:२२ Asia/Kolkata
  • तुर्की को रूस से हथियार नहीं ख़रीदने  चाहिएः अमरीका

अमरीका ने तुर्की को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रूस से हथियार न ख़रीदे।

अमरीकी रक्षामंत्रालय ने तुर्की को चेतावनी दी है कि अगर अंकारा, रूस से मिसाइल सिस्टम ख़रीदने से नहीं रुकता तो फिर उसे एफ-35 युद्धक विमान नहीं दिये जाएंगे।

तुर्की की अनातोली समाचार एजेन्सी के अनुसार उसे पेंटागन की एक रिपोर्ट हाथ लगी है जो यह दर्शाती है कि तुर्की की ओर से रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदने की कोशिश की गई तो उसे एफ-35 युद्धक विमानों से हाथ धोना पड़ेगा।

इस रिपोर्ट के अनुसार तुर्की को रूस से हथियार ख़रीदते समय बहुत कुछ सोचना पड़ेगा।  रिपोर्ट में कहा गया है कि तु्र्की, नेटो का घटक है किंतु यह बात स्पष्ट की जाती है कि रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदने के नकारात्मक प्रभाव तुर्की तथा अमरीका के संबन्धों पर पड़ सकते हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस ने जून 2018 को अपनी एक रिपोर्ट में तुर्की को एफ-35 युद्धक विमानों की बिक्री को रोकते हुए उसे अंकारा तथा वाशिग्टन के संबन्धों से सशर्त कर दिया है।