अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बुश चल बसे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70364-अमरीका_के_भूतपूर्व_राष्ट्रपति_बुश_चल_बसे
अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बुश सीनियर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०१, २०१८ ०९:४८ Asia/Kolkata
  • अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बुश चल बसे

अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति बुश सीनियर का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

जार्ज हर्बर्ट वाॅकर बुश, संयुक्त राज्य अमरीका के 41वें राष्ट्रपति थे।  रीगन के शासनकाल में बुश सीनिय उप राष्ट्रपति के पद पर भी रहे।  सन 1989 से 1993 तक वे अमरीका के राष्ट्रपति रहे।

बुश सीनियर के राष्ट्रपति काल में अमरीका ने कुवैत को स्वतंत्र कराने के बहाने इराक़ का अतिग्रहण किया था।  वे टेक्सास से सांसद ही रहे और अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए के निदेशक भी रहे।  बुश सीनियर रिचर्ड निक्सन के राष्ट्रपति काल में संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।  1974 से 1976 के बीच बुश सीनियर चीन में अमरीका के राजदूत थे।