भारत- पाक मित्रता से कश्मीर समस्या का समाधान होगा, फारुक़ अब्दुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70452-भारत_पाक_मित्रता_से_कश्मीर_समस्या_का_समाधान_होगा_फारुक़_अब्दुल्लाह
भारत प्रशासित जम्मू व कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री फारुक़ अब्दु्ल्लाह ने कहा है कि कश्मीर समस्या केवल भारत व पाकिस्तान के मध्य दोस्ते के आधार पर ही हल हो सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ ०६:३९ Asia/Kolkata
  • भारत- पाक मित्रता से कश्मीर समस्या का समाधान होगा, फारुक़ अब्दुल्लाह

भारत प्रशासित जम्मू व कश्मीर के पूर्व मुख्य मंत्री फारुक़ अब्दु्ल्लाह ने कहा है कि कश्मीर समस्या केवल भारत व पाकिस्तान के मध्य दोस्ते के आधार पर ही हल हो सकती है।

बारामुला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा  कि नेशनल कांफ्रेंस उन सभी रास्तों के साथ है जो भारत और पाकिस्तान की दोस्ती का कारण बनते हैं। 

उन्होंने कहा कि  मेरा मानना है कि कश्मीर के  लिए दोनों देशों की दोस्ती काफी महत्व रखती है और  जिस दिन दोनों देशों में दोस्ताना संबंध होंगे,  उस दिन  कश्मीर का मुद्दा भी हल किया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर के भूतपूर्व मुख्य मंत्री  फारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि मैं आज भी कहता हूं कि हम हिंदुस्तान का हिस्सा हैं और कल भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम दोनों देशों के बीच की दीवार  गिराएंगे और  दोनों  तरफ के लोगों को मिलने और कारोबार का अधिकार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को कश्मीर के बारे में जनमत संग्रह के लिए सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को लागू किये जाने की कश्मीरी जनता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए और केन्द्र सरकार को इस मांग का विरोध नहीं करना चाहिए। (Q.A.)