अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने भी नहीं की सलमान से मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70463-अल्जीरिया_के_राष्ट्रपति_ने_भी_नहीं_की_सलमान_से_मुलाक़ात
अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान से भेंट का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१८ १२:४४ Asia/Kolkata
  • अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने भी नहीं की सलमान से मुलाक़ात

अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान से भेंट का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

अल्जीरिया की राष्ट्रीय समाचार एजेन्सी एपीएस के अनुसार देश के राष्ट्रपति भवन की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रति "अब्दुल अज़ीज़ बूतेफलीक़ा" ने  सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान से भेंट का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।  इसका कारण अल्जीरिया के राष्ट्रपति की बीमारी बताया गया है।

सऊदी युवराज सलमान, मोरीतानिया की अपनी संक्षिप्त यात्रा के बाद भारी विरोध प्रदर्शनों का सामना करते हुए अल्जीरिया की राजधानी पहुंचे थे।  हालांकि हवाई अड्डे पर उनका स्वागत अल्जीरिया के प्रधानमंत्री अहमद ओवैही ने किया किंतु अल्जीरिया के राष्ट्रपति न उनसे मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।  इससे पहले बताया गया था कि बिन सलमान, अल्जीरिया की यात्रा के दौरान वहां राष्ट्रपति से भेंट करेंगे।  मुहम्मद बिन सलमान सोमवार को शाम के समय बिना किसी संवाददाता सम्मेलन से ख़ामोशी से अल्जीरिया से वापस सऊदी अरब चले गए।

सऊदी युवराज की अल्जीरिया यात्रा से पहले इस देश के बुद्धिजीवियों, विद्धानों और समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने मुहम्मद बिन सलमान की अपने देश की यात्रा का विरोध किया था।