पेरिस में शनिवार को बंद रखे जाएंगे 36 मेट्रो स्टेशन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70575-पेरिस_में_शनिवार_को_बंद_रखे_जाएंगे_36_मेट्रो_स्टेशन
फ़्रांस की सरकार ने फैसला किया है कि पेरिस में शनिवार को 36 मेट्रो स्टेशन बंद रखे जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१८ ०५:४४ Asia/Kolkata
  • पेरिस में शनिवार को बंद रखे जाएंगे 36 मेट्रो स्टेशन

फ़्रांस की सरकार ने फैसला किया है कि पेरिस में शनिवार को 36 मेट्रो स्टेशन बंद रखे जाएंगे।

फ़्रांस की राजधानाी पेरिस के यातायात विभाग ने एलान किया है कि शनिवार को किये जाने वाले विरोध प्रदर्शनों के दृष्टिगत पेरिस के 36 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जाएगा।  इसी प्रकार शनिवार को 50 सिटी बसों के मार्गों को या तो परिवर्तित कर दिया जाएगा या फिर उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

इसी के साथ फ्रांस में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन ने एफिल टॉवर को शनिवार को बंद रखने का फैसला किया है। तीन सप्ताह से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं।  इसी बीच फ़्रांस की राजधानी पेरिस में आठ हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा।  पुलिस ने पेरिस में अत्यधिक खतरे वाले 14 स्थानों को चिह्नित करके इन्हें खाली कराया जा रहा है।

शनिवार को पूरे फ़्रांस में अन्याय के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के मद्देनज़र इस देश के प्रधान मंत्री एडवर्ड फ़िलिप ने कहा है कि सरकार शनिवार को 89000 सुरक्षा बल के जवान तैनात करने के लिए तय्यार है जिसमें 8000 पेरिस में तैनात होंगे।

उल्लेखनीय है कि फ़्रांस में ईंधन पर लगे टैक्स और सरकार द्वारा प्रदूषण के ख़िलाफ़ अपनाए गए उपाय के विरुद्ध पिछले महीने इस देश में विरोध प्रदर्शन फूट पड़े थे जिसका भयावह रूप पिछले शनिवार को पेरिस में नज़र आया जिसके दौरान लोग पूरे पेरिस में तोड़-फोड़ करते हुए नज़र आए।