वाशिंग्टन- रियाज़ संबंधों पर कांग्रेस का पुनर्विचार
अमरीकी कांग्रेस की विदेश संबंध समिति ने कहा है कि वह सऊदी अरब के साथ संबंधों पर गंभीरता से पुनर्विचार का इरादा रखती है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के डेमोक्रेट सदस्य एलियट एंगल ने जो शीघ्र ही इस समिति के अध्यक्ष बनने वाले हैं , कहा है कि समिति रियाज़ के बारे में अमरीका की नीतियों पर पुनर्विचार करेगी।
अमरीकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने भी लिखा है कि अमरीकी कांग्रेस की विदेश संबंध समिति सऊदी अरब के बारे में ट्रम्प सरकार की नीतियों पर व्यापक रूप से और गंभीरता के साथ पुनर्विचार करने वाली है।
रिपोर्ट के अनुसार इस पुनर्विचार में जमाल खाशुकजी की हत्या पर ट्रम्प सरकार के रुख और इसी तरह सऊदी अरब से संबंध में ट्रम्प के दामाद जेयर्ड कुशनर के आर्थिक हितों पर भी ध्यान दिया जाएगा ।
अमरीकी सरकार ने अब तक जमाल खाशुकजी की हत्या के मामले में सऊदी सरकार की आलोचना से दूरी की है ताकि रियाज़ के साथ हथियारों के भारी भरकम सौदों के लिए कोई खतरा न हो । (Q.A.)