फेसबुक मुख्यालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70699-फेसबुक_मुख्यालय_में_बम_की_सूचना_से_मचा_हड़कंप
अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में स्थित सोशल मीडिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट फेसबुक के मुख्यालय में बम की ख़बर के बाद हड़कंप मच गया और पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १२, २०१८ ११:२६ Asia/Kolkata
  • फेसबुक मुख्यालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप

अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया राज्य में स्थित सोशल मीडिया की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट फेसबुक के मुख्यालय में बम की ख़बर के बाद हड़कंप मच गया और पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।

अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक़ कैलिफ़ोर्निया के मेनलो पार्क में मौजूद फेसबुक के मुख्यालय में बम की सूचना के बाद अफ़रा-तफ़री की स्थिति पैदा हो गई है। देखते ही देखते पूरी इमारत को खाली करा लिया गया। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूरी बिल्डिंग को अपने नियंत्रण में लेकर घहन जांच आरंभ कर दी है। इस बीच अमेरिकी मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक कोई संदिग्ध पैकेज या डिवाइस नहीं फेसबुक मुख्यालय की इमारत से नहीं मिला है।

इस संबंध में फेसबुक प्रवक्ता का कहना था कि पुलिस ने कैंपस की कुछ इमारतों को पूरी तरह खाली कराया जबकि इस दौरान सभी कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, "हम फेसबुक में काम करने वाली सभी कर्मचारियों की सुरक्षा की बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम खुश हैं कि सभी सुरक्षित हैं।" उन्होंने कहा, "हम स्थानीय प्रशासन के साथ इस ख़तरे को बारीकी से देख रहे हैं और पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।" (RZ)