अमरीकी विदेशमंत्रालय में पोम्पियो की कोई भूमिका नहीं, रूसी विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70870-अमरीकी_विदेशमंत्रालय_में_पोम्पियो_की_कोई_भूमिका_नहीं_रूसी_विदेशमंत्री
रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीकी विदेशमंत्री का अब इस देश की विदेश नीतियों विशेषकर रूस के संबंध में बनने वाली नीतियों में कोई भूमिका नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १८, २०१८ ०३:५१ Asia/Kolkata
  • अमरीकी विदेशमंत्रालय में पोम्पियो की कोई भूमिका नहीं, रूसी विदेशमंत्री

रूस के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीकी विदेशमंत्री का अब इस देश की विदेश नीतियों विशेषकर रूस के संबंध में बनने वाली नीतियों में कोई भूमिका नहीं है।

रूसी विदेशमंत्री सरगई लावरोव ने कहा कि अमरीका में विशेषकर रूस के बारे में बनायी जाने वाली नीतियों में माइक पोम्पियो की कोई भूमिका नहीं है और रूस के खिलाफ नीतियां बनाने की ज़िम्मेदारी , अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॅान बोल्टन को दे दी गयी है। 

इस से पहले क्रिमलिन के प्रवक्ता ने भी कूटनैतिक अशिष्टता के लिए अमरीकी विदेशमंत्री की कड़ी आलोचना की थी। 

अमरीकी विदेमशंत्री ने कहा था कि रूस , अपने युद्धक विमान, वेनज़ोएला भेज कर  अपने देश के नागरिकों का धन बर्बाद कर रहा है। 

रूसी प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी विदेशमंत्री ने यह बात  एसी स्थिति में कही कि जब स्वंय अमरीका सैनिक खर्चों पर भारी बजट लगाता है। (Q.A.)