महासभा में अमेरिका विरोधी प्रस्ताव पारित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i70955-महासभा_में_अमेरिका_विरोधी_प्रस्ताव_पारित
राष्ट्रसंघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें अमेरिका का आह्वान किया गया है कि वह इस देश में मौजूद रूसी कूटनयिकों के खिलाफ ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को बंद करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१८ ०५:३६ Asia/Kolkata
  • महासभा में अमेरिका विरोधी प्रस्ताव पारित

राष्ट्रसंघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें अमेरिका का आह्वान किया गया है कि वह इस देश में मौजूद रूसी कूटनयिकों के खिलाफ ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को बंद करे।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में अमेरिका के विरुद्ध प्रस्ताव पारित हो गया जिसमें वाशिंग्टन से मांग की है कि वह अमेरिका में मौजूद रूसी कूटनयिकों और कूटनयिक स्थानों के विरुद्ध ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को बंद करे।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ में रूसी राजदूत के कार्यालय ने घोषणा की है कि राष्ट्रसंघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें अमेरिका का आह्वान किया गया है कि वह इस देश में मौजूद रूसी कूटनयिकों के खिलाफ ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को बंद करे।

महासभा ने दो प्रस्तावों को पारित किया जिसमें से एक प्रस्ताव में अमेरिका का आह्वान किया गया है कि वह राष्ट्रसंघ, न्यूयार्क और इस देश के दूसरे क्षेत्रों में मौजूद रूस के कूटनयिक स्थलों व कूटनयिकों के विरुद्ध ग़ैर कानूनी कार्यवाहियों को बंद करे।

राष्ट्रसंष की महामहासभा में पारित होने वाले दूसरे प्रस्ताव में समस्त देशों का आह्वान किया गया है कि वे कूटनियक स्थलों को प्राप्त कानूनी अधिकारों का ध्यान रखें।

ज्ञात रहे कि मार्च 2018 को अमेरिका ने रूस के 48 कूटनियकों और राष्ट्रसंघ में रूसी दूतावास के 12 कर्मचारियों को निकाल और सियाटेल राज्य में रूस के काउंसलेट को बंद कर दिया था। MM