अमेरिकी रक्षामंत्री ने त्यागपत्र दे दिया
जेम्स मैटिस का त्याग पत्र इसके बाद हुआ है जब ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को सीरिया से वापस बुलाने का फैसला किया। प्राप्त रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि ट्रंप ने अपने फैसले की जानकारी अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन को भी नहीं दी थी।
अमेरिकी रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने डोनाल्ड ट्रंप से मतभेद के कारण अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और फरवरी महीने के अंत तक वह मंत्रिमंडल से बाहर हो जायेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरूवार को अपने पेज अकाउंट पर लिखा था कि जनरल जेम्स मैटिस हमारी सरकार में रक्षा मंत्री के पद रहकर दो वर्ष की सेवा के बाद फरवरी महीने में अपने पद को छोड़ देंगे।
रोयटर्ज़ ने रिपोर्ट दी है कि जेम्स मैटिस का त्याग पत्र इसके बाद हुआ है जब ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों को सीरिया से वापस बुलाने का फैसला किया। प्राप्त रिपोर्टें इस बात की सूचक हैं कि ट्रंप ने अपने फैसले की जानकारी अमेरिकी रक्षामंत्रालय पेंटागन को भी नहीं दी थी।
जेम्स मैटिस ने भी ट्रंप को संबोधित करते हुए अपने पेज अकाउंट में लिखा है कि चूंकि आपको अधिकार है कि एसा रक्षामंत्री हो जो आपके विचारों से मेल खाता है इसलिए बेहतर है कि मैं भी अपने पद से त्याग पत्र दे दूं।
ज्ञात रहे कि इससे पहले की पांच सरकारों की अपेक्षा वर्तमान अमेरिकी सरकार में अपने पद से त्यागपत्र देने वाले अधिकारियों की संख्या सबसे अधिक है। MM