युक्रेन, रूस के साथ दो दो हाथ करने के लिए तय्यार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71092-युक्रेन_रूस_के_साथ_दो_दो_हाथ_करने_के_लिए_तय्यार
युक्रेन की नौसेना के प्रमुख ने इस देश की नौसेना की रूस के संभावित हमले से निपटने की तय्यारी की ख़बर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१८ १३:४७ Asia/Kolkata
  • 5 दिसंबर 2018 को कर्च स्ट्रेट में रूस की फ़ेडरल सुरक्षा सेवा की बोट गश्त करते हुए
    5 दिसंबर 2018 को कर्च स्ट्रेट में रूस की फ़ेडरल सुरक्षा सेवा की बोट गश्त करते हुए

युक्रेन की नौसेना के प्रमुख ने इस देश की नौसेना की रूस के संभावित हमले से निपटने की तय्यारी की ख़बर दी है।

न्यूज़वीक के अनुसार, एडमिरल आंद्री तारासोफ़ ने रूस पर युक्रेन को जंग के लिए उकसाने का इल्ज़ाम लगाते हुए कहाः "युक्रेन की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमें कर्च स्ट्रेट में अपनी ज़िम्मेदारी पर अमल करना होगा।"

युक्रेन की नौसेना के प्रमुख ने कहा कि अगर रूस ने अतिक्रमण किया तो हम युद्ध उपकरण के इस्तेमाल के विशेष क़ानून के इस्तेमाल के लिए तय्यार हैं और अगर इस काम के लिए मजबूर हुए तो उसे अंतर्राष्ट्रीय और युक्रेन के क़ानून के तहत अंजाम देंगे।

यह ऐसी हालत में है कि पिछले हफ़्ते रूस के विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने कहा था कि किएफ़ के भड़काउ क़दम के बावजूद, मॉस्को युक्रेन के साथ जंग शुरु करना नहीं चाहता।

ग़ौरतलब है कि युक्रेन-रूस के बीच 25 नवंबर 2018 को उस घटना के बाद तनाव बढ़ गया जब युक्रेन की 3 नौकाएं काला सागर व ओज़ोफ़ सागर के बीच स्थित कर्च स्ट्रेट को पार करके क्रीमिया प्रायद्वीप में रूस के जलक्षेत्र में दाख़िल हो गयीं। युक्रेन के इस क़दम पर रूस ने उसकी नौकाएं और उस पर सवार कर्मी दल को रोक लिया।

2014 में किएफ़ में अस्थायी सरकार के ख़िलाफ़ पश्चिम की ओर रुझान रखने वालों के विद्रोह के बाद से, रूस-युक्रेन के बीच संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं।(MAQ/N)