पुतीन और मर्केल ने सीरिया संकट पर चर्चा की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71202-पुतीन_और_मर्केल_ने_सीरिया_संकट_पर_चर्चा_की
रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सीरिया में दीर्घावधि लक्ष्यों को व्यवहारिक बनाने के लिए सीरिया में पैदा होने वाली स्थिति की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २९, २०१८ १३:०५ Asia/Kolkata
  • पुतीन और मर्केल ने सीरिया संकट पर चर्चा की

रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने सीरिया में दीर्घावधि लक्ष्यों को व्यवहारिक बनाने के लिए सीरिया में पैदा होने वाली स्थिति की सूचना दी है।

इस्ना की रिपोर्ट के अनुसार रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने जर्मन चांस्लर एंगेला मर्केल से टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि आस्ताना वार्ता की गैरेंटी देने वाले देश, सीरिया में दीर्घावधि लक्ष्यों के लिए उचित माहौल बनाने के लिए कार्यवाही विशेषकर संविधान समिति के गठन करने का प्रयास करेंगे। 

इस रिपोर्ट के आधार पर इस टेलीफ़ोनी वार्ता में रूस, तुर्की, जर्मनी और फ़्रांस की चार पक्षीय बैठक के प्रस्ताव को लागू करने पर केन्द्रित सीरिया संकट के बारे में  में चर्चा हुई। 

यह बैठक 27 अक्तूबर 2018 को इस्तांबोल में आयोजित हुई थी। 

इस टेलीफ़ोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों को निकालने की योजना के बारे में भी विचार विमर्श किया। (AK)