अमेरिका में साइबर अटैक से समाचार पत्रों के उखड़े हाथ-पैर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71285-अमेरिका_में_साइबर_अटैक_से_समाचार_पत्रों_के_उखड़े_हाथ_पैर
अमेरिका में साइबर अटैक ने कई समाचार पत्रों को हिला कर रख दिया है। इस साइबर अटैक के कारण कई अख़बारों की प्रिंट और डिलीवरी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ३१, २०१८ १७:१६ Asia/Kolkata
  • अमेरिका में साइबर अटैक से समाचार पत्रों के उखड़े हाथ-पैर

अमेरिका में साइबर अटैक ने कई समाचार पत्रों को हिला कर रख दिया है। इस साइबर अटैक के कारण कई अख़बारों की प्रिंट और डिलीवरी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में हुए साइबर हमले का लक्ष्य लॉस एंजिल्स टाइम्स का प्रिंट प्लांट था। प्रिंट प्लांट के प्रभावित होने के कारण उससे जुड़े हुए कई अन्य समाचार पत्र भी प्रभावित हुए हैं। ख़बरों के मुताबिक़, साइबर हमले के कारण अमेरिका के अग्रणी समाचार पत्र “लॉस एंजिल्स टाइम्स”, “शिगागो ट्रिब्यून”, “बाल्टीमोर सन” और कई अन्य पत्रिकाओं के प्रकाशन और उसके वितरण प्रणाली को काफ़ी नुकसान पहुंचा है और साथ ही “वॉल स्ट्रीट जनरल” और न्यूयॉर्क टाइम्स के लॉस एंजिल्स के प्रकाशन भी प्रभावित हुए हैं।

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार यह साइबर हमला एक वायरस के माध्यम से किया गया है जिसने इन संस्थाओं के प्रकाशन और वितरण के सॉफ्टवेयर को निष्क्रिय बना दिया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि साइबर हमला किसी दूसरे देश से किया गया है, जिसमें कम्प्यूटरों के सर्वरों को निशाना बनाया गया है ताकि प्रकाशन और वितरण प्रणाली को क्षति पहुंचा कर उससे चोरी की जा सके।

ज्ञात रहे कि अमेरिकी समाचार पत्रों पर यह साइबर हमला शुक्रवार से आरंभ हुआ है। (RZ)