अमरीका और चीन के बीच शीत युद्ध ख़तरनाक होगा, कार्टर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71324-अमरीका_और_चीन_के_बीच_शीत_युद्ध_ख़तरनाक_होगा_कार्टर
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अमरीका-चीन शीत युद्ध शुरू होने को लेकर चतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०१९ १४:१४ Asia/Kolkata
  • अमरीका और चीन के बीच शीत युद्ध ख़तरनाक होगा, कार्टर

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने अमरीका-चीन शीत युद्ध शुरू होने को लेकर चतावनी दी है।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, चीन के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने की चालीसवीं वर्षगांठ पर कार्टर ने कहा, दोनों देशों के अधिकारियों के बीच जारी बयानबाज़ी चिंताजनक है और अगर यह इसी तरह जारी रहती है तो दोनों देशों के बीच शीत युद्ध रोकना असंभव हो जाएगा।

उन्होंने कहा, इस बीच ताइवान और दक्षिणी चीन जैसे इलाक़ों के बारे में ग़लत समीकरणों से तनाव में वृद्धि होगी और इसका नतीजा युद्ध भी हो सकता है, अगर ऐसा हुआ तो विश्व स्तर पर दबाही फैल जाएगी।

अमरीका और सोवियत संघ के बीच चले शीत युद्ध के दौरान अमरीका के राष्ट्रपति रहे कार्टर का कहना था कि अमरीका और चीन अफ़्रीक़ा में एक दूसरे के साथ सहयोग कर सकते हैं और यह सहयोग परस्पर सहयोग में वृद्धि का कारण बनेगा। msm