इस्राईल का समर्थन जारी रहेगाः माइक पोम्पियो
अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि सीरिया से उनके देश के निकलने का अर्थ वाशिंग्टन द्वारा इस्राईल के समर्थन में परिवर्तन नहीं है।
अलजज़ीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार माइक पोम्पियो ने ब्राज़ील में जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू के साथ भेंट में कहा कि वाशिंग्टन क्षेत्र में इस्राईल की सुरक्षा को विशेषकर ईरान और हिज़्बुल्लाह के मुकाबले में अपना दायित्व समझता है।
माइक पोम्पियो के यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहे हैं जब अमेरिका सात वर्षों तक सीरिया में मौजूद था और आतंकवादी गुटों का समर्थन करने के बावजूद वह सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की कानूनी सरकार का तख्ता न पलट सका जबकि इस कार्य के लिए उसने एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दिया यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 दिसंबर 2018 को सीरिया से अमेरिकी सैनिकों के निष्कासन का आदेश दिया।
अमेरिका के विदेशमंत्री ने इसी प्रकार एक बार फिर वेनेज़ोएला पर दबाव जारी रखने पर बल दिया।
ज्ञात रहे कि काराकास ने अभी हाल ही में रहस्योद्घाटन किया है कि अमेरिका और कोलंबिया वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति की हत्या और इस देश की सरकार गिराने की योजना बना रहे हैं। MM