2018 अमेरिका के लिए अंधकारमय थाः हिलेरी क्लिंटन
ज्ञात रहे कि हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच शाब्दिक युद्ध 2018 से पहले भी जारी था। इन दोनों ने बारमबार एक दूसरे पर आर्थिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है
अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वर्ष 2018 अमेरिका के लिए बहुत से पहलुओं से अंधकारमय था।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री और राष्ट्रपति पद के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिस्पर्धी ने अपने ट्वीट पेज पर लिखा कि जो भी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, चुनाव आयोजित करने वालों, उम्मीदवारों और विरोधियों की भांति अंधेरी दालान से चेराग़ ले जा सका और जला सका मैं उसकी आभारी हूं।
ज्ञात रहे कि हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच शाब्दिक युद्ध 2018 से पहले भी जारी था। इन दोनों ने बारमबार एक दूसरे पर आर्थिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है और हिलेरी क्लिंटन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ट्रंप ने कानून को कमज़ोर करके और अपने परिजनों एवं निकटवर्ती लोगों की सहकारिता से बड़े पैमाने पर आर्थिक भ्रष्टाचार किया है।
इसी प्रकार हिलेरी क्लिंटन ने पिछले अक्तूबर महीने में कहा था कि वह 2020 के चुनावों में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहती हैं तो इसकी प्रतिक्रिया में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हिलेरी क्लिंटन ने मेरी प्रतिस्पर्धा की तो मुझे बड़ी खुशी होगी।
ज्ञात रहे कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके निकटवर्ती लोगों पर आरोप है कि 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के दौरान कुछ गैर कानूनी कार्यवाहियों के माध्यम से और कुछ रूसी लोगों की सहायता ली थी जो चुनावों में हिलेरी क्लिंटन की विफलता का कारण बनी थी। MM