अफ़ग़ानिस्तान में टैंकर में घमाका, कई हताहत व घायल
Jan ०४, २०१९ १५:४८ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में गैस के एक टैंकर में आग लगने की घटना में कम से कम 3 लोग हताहत और 23 अन्य घायल हो गये।
अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मीर ने बताया कि गुरुवार की रात यह घटना मकरूरियान के एक ऐसे क्षेत्र में घटी जहां आग आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गयी जिसमें तीन लोगों के मारे जाने के अलावा 23 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें छह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईंधन के स्टेशन के निकट गैस का एक टैंकर खड़ा हुआ था जिसमें आग लग गयी और फिर यह आग तेज़ी से फैलती चली गयी।
इससे पहले सुरक्षा सूत्रों ने सूचना दी थी कि गैस के टैंकर को चुंबकीय बम से निशाना बनाया गया। (AK)
टैग्स