यूएई क्राउन प्रिंस पाकिस्तान के दौरे पर
संयुक्त अरब इमारात यूएई के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन ज़ायद आले नैहान एक दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंच गये।
रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार यूएई के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन ज़ाएद प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के निमंत्रणय पर पाकिस्तान पहुंचे।
संयुक्त अरब इमारात के क्राउन प्रिंस नूर ख़ान पर पहुंचे तो प्रधानमंत्री सहित दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों, सिविल अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने उनका रेड कारपेट स्वागत किया।
सशस्त्र सेना के दस्तों और पाक वायु सेना के जेएफ़-17 थंडर विमानों ने मेहमान को सलामी दी जिसके बाद उन्हें गार्ड आफ़ आनर पेश किया गया और दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गये।
ज्ञात रहे कि संयुक्त अरब इमारात के क्राउन प्रिंस, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से वन आन वन मुलाक़ात के बाद प्रतिनिधि मंडल के स्तर पर भी वार्ताओं में भाग लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई के क्राउन प्रिंस, इमरान ख़ान से मुलाक़ात के दौरान दोनों देशों के संबंधों, क्षेत्र की स्थिति और आपसी रुचि के मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।
इसके अतिरिक्त 3 अरब डालर की सहायता और पूंजीनिवेश सहित अनेक मुद्दों पर विचार किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार शैख़ मुहम्मद ज़ायद नैहान ने अंतिम पर 2007 में पाकिस्तान का दौरा किया था। (AK)