नहीं रहा दुनिया का सबसे वृद्ध व्यक्ति, जानिये कितनी थी आयु...
दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति मसाजो नोनाका (Masazo Nonaka) की जापान में मौत हो गई है।
दुनिया के सबसे वृद्ध व्यक्ति (World's Oldest Man) मसाजो नोनाका (Masazo Nonaka) की जापान में मौत हो गई है, उनकी आयु 113 वर्ष थी। मसाजो नोनाका की मौत जापान स्थित उनके घर में हुई, उनके परिवार ने बताया कि मसाजो नोनाका की मौत रविवार को तड़के ओशोरे स्थित उनके घर में हुई। यह स्थान जापान के उत्तर में स्थित होकाइदो के मुख्य द्वीप में है, परिवार ने बताया कि उनकी मौत नैसर्गिक कारणों से हुई है।
नोनाका का परिवार पिछले चार पीढ़ियों से “हॉट स्प्रींग्स इन” चलाता आ रहा है। पिछले साल उनकी आयु 112 वर्ष और 259 दिन हुई जिस पर उन्हें दुनिया के सबसे ज़्यादा उम्र के जीवित व्यक्ति का प्रमाण पत्र दिया गया था। उनका जन्म 25 जुलाई, 1905 को हुआ था। (RZ)