फ़्रांस अफ़्रीक़ी देशों की निर्धनता के लिए ज़िम्मेदार है, इटली
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71961-फ़्रांस_अफ़्रीक़ी_देशों_की_निर्धनता_के_लिए_ज़िम्मेदार_है_इटली
इटली के उप प्रधान मंत्री ने फ़्रांसीसी साम्राज्य को अफ़्रीक़ी देशों की निर्धनता के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०१९ ०९:२९ Asia/Kolkata
  • फ़्रांस अफ़्रीक़ी देशों की निर्धनता के लिए ज़िम्मेदार है, इटली

इटली के उप प्रधान मंत्री ने फ़्रांसीसी साम्राज्य को अफ़्रीक़ी देशों की निर्धनता के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।

रविवार की रात इतालवी उप प्रधान मंत्री लुईजी दी माइयो ने कहा, फ़्रांस अफ़्रीक़ी देशों की निर्धनता के लिए ज़िम्मेदार है, जिसके कारण वहां के लोग ग़ैर क़ानूनी प्रवासन के लिए मजबूर हैं।

माइयो ने उम्मीद जताई कि यूरोपीय संघ ऐसे देशों को दंड देगा, जिनके कारण भूमध्य सागर में मानवीय त्रासदियां घटती रहती हैं।

उन्होंने कहा, अफ़्रीक़ी लोग अफ़्रीक़ा महाद्वीप से संबधित हैं, न कि भूमध्य सागर की गहराईयों से।

माइयो का कहना था कि फ़्रांस समेत कुछ देश यूरोप में प्रवासन संकट के लिए ज़िम्मेदार हैं।

इससे पहले भी इतालवी अधिकारी लीबिया संकट के लिए फ़्रांस को ज़िम्मेदार ठहराते रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि इस तरह के मुद्दों को लेकर हालिया दिनों में यूरोपीय संघ के दो प्रमुख देशों फ़्रांस और इटली के बीच तनाव बढ़ा है। msm