स्वतंत्र मीडिया मर्ज़िया हाशमी का भरपूर समर्थन करेः रशा टूडे
https://parstoday.ir/hi/news/world-i71967-स्वतंत्र_मीडिया_मर्ज़िया_हाशमी_का_भरपूर_समर्थन_करेः_रशा_टूडे
रशा टूडे ने स्वतंत्र मीडिया की ओर से ईरान के प्रेस टीवी की एंकर मर्ज़िया हाशमी के हर संभव समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०१९ १३:२९ Asia/Kolkata
  • स्वतंत्र मीडिया मर्ज़िया हाशमी का भरपूर समर्थन करेः रशा टूडे

रशा टूडे ने स्वतंत्र मीडिया की ओर से ईरान के प्रेस टीवी की एंकर मर्ज़िया हाशमी के हर संभव समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया है।

रशा टूडे के समाचार विभाग के प्रमुख दिमित्री केसिलयोफ़ ने सोमवार को इरना से बात करते हुए श्रीमती हाशमी की गिरफ़्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बंधक बनाना, अमरीका सरकार की बड़ी पुरानी नीति है। उन्होंने कहा कि अमरीकी अधिकारी हमेशा, आम लोगों से प्रतिशोध लेते हैं और इस बार उनके प्रतिशोध का निशाना प्रेस टीवी की एंकर मर्ज़िया हाशमी बनी हैं।

 

ज्ञात रहे कि श्रीमती हाशमी को गत रविवार को अमरीका के सेंट लुइस हवाई अड्डे पर बिना किसी आरोप के गिरफ़्तार कर लिया गया था। उन्होंने अपने परिजनों से टेलीफ़ोन पर बात करते हुए बताया है कि हिरासत में लेते ही उन्हें ज़ंजीरों से बांध दिया गया, उनका हिजाब छीन लिया गया और उन्हें हलाल खाना देने से इन्कार कर दिया गया। (HN)