क्यूबा ने वेनेज़ुएला की क़ानूनी सरकार का समर्थन किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i72075-क्यूबा_ने_वेनेज़ुएला_की_क़ानूनी_सरकार_का_समर्थन_किया
क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके वेनेज़ुएला में विद्रोह के लिए अमरीकी प्रयास की निंदा करते हुए कहा गया है कि हवाना, वेनेज़ुएला की क़ानूनी सरकार का समर्थन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०१९ १७:०० Asia/Kolkata
  • क्यूबा ने वेनेज़ुएला की क़ानूनी सरकार का समर्थन किया

क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके वेनेज़ुएला में विद्रोह के लिए अमरीकी प्रयास की निंदा करते हुए कहा गया है कि हवाना, वेनेज़ुएला की क़ानूनी सरकार का समर्थन करता है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार क्यूबा के विदेशमंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करके कहा कि क्यूबा की सरकार, वेनेज़ुएला में विद्रोह और अपनी पिट्ठु सरकार सत्ता में बिठाने की अमरीकी सरकार की कोशिशों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। 

इस बयान में आया है कि क्यूबा की सरकार, वेनेज़ुएला के क़ानूनी राष्ट्रपति  मादूरू की सरकार से सहृदयता व्यक्त करती है।

इस बयान के दूसरे भाग में आया है कि वेनेज़ुएला में विरोधी नेता के समर्थन के कुछ सरकारों का फ़ैसला, वाशिंग्टन की विफल नीतियों को थोपने काा प्रयास है जो अब तक वेनेज़ुएला की जनता द्वारा देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए किए जाने वाले प्रतिरोध के कारण सफल नहीं हो सका।

ज्ञात रहे कि वेनेज़ोएला में संसद सभापति ने विद्रोह करते हुए ख़ुद को राष्ट्रपति घोषित कर दिया है जबकि सेना ने उनके इस एलान को ख़ारिज कर दिया है।

ख़्वान ग्वाइदो ने बुधवार को ख़ुद को देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया और अमरीका ने आनन फ़ानन में उन्हें वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार भी कर लिया। टीकाकारों का कहना है कि वेनेज़ोएला में सारी गड़बड़ और उपद्रव अमरीकी सकरार के इशारे पर ही हो रही है।

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादोरो ने कहा कि हम अमरीका से कूटनैतिक संबंध समाप्त करने की घोषणा करते हैं। उन्होंने अमरीकी कूटनयिकों से कहा है कि वह 72 घंटे के भीतर वेनेज़ोएला से चले जाएं।

अमरीका के साथ ही उसके घटक देशों ब्राज़ील, कोलम्बिया, अर्जेन्टीना, चिली और पैरागुए ने भी विद्रोही नेता को वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति स्वीकार कर लिया है। (AK)