ट्रंप का दृष्टिकोण सदैव बदलता रहता हैः अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि सीरिया से निकलने के बारे में अमेरिकी सरकार में एक राय नहीं है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार रजब तय्यब अर्दोग़ान ने स्पष्ट किया कि ट्रंप के दृष्टिकोण सदैव बदलते रहते हैं।
ज्ञात रहे कि सीरिया की कानूनी सरकार का तख्ता पलटने के लिए अमेरिका ने सात वर्षों तक सारी चालें चलीं और आतंकवादियों का समर्थन किया पर अपने लक्ष्य में सफल न होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 19 दिसंबर को सीरिया से निकलने की घोषणा की थी परंतु अभी तक यह घोषणा व्यवहारिक नहीं हुई है।
तुर्की के राष्ट्रपति ने इसी प्रकार सऊदी अरब की तानाशाही सरकार के आलोचक पत्रकार जमाल ख़ाशुकजी की हत्या की ओर संकेत किया और कहा कि अमेरिका की केन्द्रीय गुप्तचर सेवा ने अपने दावों के खिलाफ अपना पूरा ध्यान इस विषय पर केन्द्रित नहीं किया।
अर्दोग़ान ने बल देकर कहा कि सऊदी अरब जमाल ख़ाशुकजी के हत्यारों पर मुकद्दमा चलाने में समय लगा रहा है और अभी तक उसने किसी पर भी मुकद्दमा नहीं चलाया है।
अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने अपनी हालिया एक रिपोर्ट में लिखा है कि वाशिंग्टन और रियाज़ प्रयास कर रहे हैं कि खाशुकजी की हत्या की व्याख्या इस तरह से करें कि इस हत्या में सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान की भूमिका ही नहीं है। MM