बिन सलमान 17 फ़रवरी को पहुंचेगे पाकिस्तान
सऊदी अरब के युवराज ने पाकिस्तान की अपनी यात्रा को एक दिन के लिए टाल दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान 16 फ़रवरी के स्थान पर अब 17 फ़रवरी को पाकिस्तान आएंगे। पाकिस्तना के विदेश मंत्रालय ने सऊदी युवराज की यात्रा में होने वाले बदलाव का कारण नहीं बताया है। मुहम्मद बिन सलमान शनिवार को दो दिनों के लिए पाकिस्तान के दौरे पर आने वाले थे लेकिन अब उनकी यात्रा में बदलाव कर दिया गया है। इस्लामाबाद की यात्रा में सऊदी युवराज के साथ एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल होगा जिसमें मंत्रियों और अधिकारियों के साथ ही शाही परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की यात्रा पूरी करने के बाद सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान भारत की यात्रा पर जाएंगे। इसी बीच पाकिस्तान में मुहम्मद बिन सलमान की यात्रा के विरोध में प्रदर्शनों का भी क्रम आरंभ हो गया है।