अफ़ग़ानिस्तान में 32 तालेबान आतंकवादी ढेर
अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान चलाकर तालेबान के एक मुख्य कमांडर सहित 32 तालेबान आतंकियों को मार गिराया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षाबलों ने तालेबान के ठिकानों पर हवाई हमले करके कम से कम 32 तालेबान लड़ाकों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में तालेबान का मुख्य कमांडर “मुल्ला हमदुल्लाह” भी शामिल है। अफ़ग़ान मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान की वायु सेना ने अरूज़गान प्रांत में तालेबान के ठिकाने पर भीषण हवाई हमला किया है।
अरूज़गान प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल “मोहम्मद अज़ीम हाशेमी” ने बताया है कि अफ़ग़ान वायु सेना ने यह कार्यवाही अरूज़गान के केंद्रीय शहर “तरीन कोट” में की है जिसमें 22 तालेबान लड़ाके मारे गए हैं। अफ़ग़ान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक और बयान में कहा गया है कि दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के “सिरे पुल” प्रांत के “सय्याद” नगर में सुरक्षाबलों ने सैन्य कार्यवाही के परिणामस्वरूप 10 तालेबान आतंकी मारे गए हैं।
इस बीच तालेबान की ओर से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अफ़ग़ान अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले दावे की तालेबान ने न पुष्टि की है और न ही इंकार किया है।
उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान की वायु सेना द्वारा यह कार्यवाही ऐसे समय में की गई है कि जब तालेबान और अमेरिकी अधिकारियों के बीच इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता को केवल एक दिन बचे हैं। (RZ)