अमरीका ने फिर दी उत्तरी कोरिया को धमकी
अमरीकी विदेशमंत्री ने कहा है कि उत्तरी कोरिया पर लगे प्रतिबंध हटाए नहीं जाएंगे
माइक पोम्पियो का कहना है कि उत्तरी कोरिया पर लगाए गए प्रतिबंध उस समय तक नहीं हटाए जा सकते जबतक वाशिगटन की इस बात का विश्वास हो जाए कि यह देश अब परमाणु धमकी नहीं रहा है। अमरीकी विदेशमंत्री का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि जब निकट भविष्य में अमरीकी राष्ट्रपति और उत्तरी कोरिया के नेता के बीच दूसरी भेंटवार्ता होने वाली है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन अगले सप्ताह वियतनाम के हनोई में भेंटवार्ता करने जा रहे हैं। ट्रम्प और किम 27 तथा 28 फरवरी 2019 को दूसरी शिखर वार्ता के लिए मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच पहली बैठक 12 जून 2018 को सिंगापुर में हुई थी। यह बैठक उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका के संबंधों में सुधार करने की ट्रम्प की कोशिश का हिस्सा थी। इसका मकसद उत्तर कोरिया का परमाणु निरस्त्रीकरण करना भी है। इस बैठक में ट्रम्प के साथ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और अन्य कई वरिष्ठ सहयोगी शामिल होंगे।