वेनेज़ुएला के सरकार विरोधियों ने 15 प्रांतों से बिजली काट दी
वेनेज़ुएला के सरकार विरोधियों ने इस देश की बिजली व्यवस्था पर हमला करके 15 प्रांतों से बिजली की आपूर्ति काट दी है।
रोएटर्ज़ के अनुसार वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादूरो ने बताया है कि सरकार विरोधियों ने इस देश में बिजली की आपूर्ति के सबसे बड़े जनरेटर में विध्वंसक कार्यवाही करके इस देश की ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस विध्वंसक कार्यवाही से राजधानी काराकास के अतिरिक्त 15 प्रांतों की बिजली कट गई। इसी बीच वेनेज़ुएला के ऊर्जा मंत्रालय ने घोषणा की है कि आक्रमणकारियों ने देश के मुख्य बिजलीघर पर हमला करके उसे भारी क्षति पहुंचाई है।
उल्लेखनीय है कि अमरीका, वेनेज़ुएला पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही वहां के सरकार विरोधियों का समर्थन करके वेनेज़ुएला की सरकार का तख्ता पलटना चाहता है।