वेनेज़ोएला से सारे कूटनयिकों को वापस बुला रहा है अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73521-वेनेज़ोएला_से_सारे_कूटनयिकों_को_वापस_बुला_रहा_है_अमरीका
अमरीका ने वेनेज़ोएला से अपने सारे कूटनयिकों को वापस बुलाने का निर्णय किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १२, २०१९ १५:४२ Asia/Kolkata
  • वेनेज़ोएला से सारे कूटनयिकों को वापस बुला रहा है अमरीका

अमरीका ने वेनेज़ोएला से अपने सारे कूटनयिकों को वापस बुलाने का निर्णय किया है।

दोनों देशों के बीच भारी तनाव है क्योंकि अमरीका की सरकार वेनेज़ोएला के विद्रोही नेता ख्वान ग्वाइडो का समर्थन कर रही है और उन्हें वेनेज़ोएला का अंतरिम राष्ट्रपति मानती है।

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने ट्वीट किया कि ट्रम्प सरकार ने फ़ैसला कर लिया है कि दूतावास के सभी कर्मचारियों को इसी हफ़्ते काराकास से वापस बुला लिया जाएगा। उनहोंने कहा कि अमरीका का यह फ़ैसला वेनेज़ोएला के ख़राब हालात का चिन्ह है।

अमरीका पहले ही दूतावास में अपना स्टाफ़ कम कर चुका है और उसने ज़रूरी स्टाफ़ को छोड़कर शेष कूटनयिकों और कर्मचारियों को वापस बुला चुका है।

वेनेज़ोएला के राष्ट्रपति निकोलस मादोरो का कहना है कि अमरीका वेनेजोएला में उनकी सरकार के विरुद्ध विद्रोह करवा रहा है और साज़िश के तहत हालात ख़राब कर रहा है।

चीन, रूस, ईरान और तुर्की जैसे देश भी अमरीका को चेतावनी दे रहे हैं कि वेनेज़ोएला में हस्तक्षेप न करे।