ब्रिटेन ने बोइंग की उड़ान पर लगाई रोक
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73536-ब्रिटेन_ने_बोइंग_की_उड़ान_पर_लगाई_रोक
ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन विभाग ने इस देश की वायु सीमा में अमेरिकी विमान बोइंग के उड़ने पर रोक लगा दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१९ ०७:४४ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन ने बोइंग की उड़ान पर लगाई रोक

ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन विभाग ने इस देश की वायु सीमा में अमेरिकी विमान बोइंग के उड़ने पर रोक लगा दी है।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार इथोपिया में होने वाली बोइंग की हवाई दुर्घटना के बाद ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि बोइंग की हर प्रकार की उड़ान इस देश की वायुसीमा में अगली सूचना आने तक मना है।

इसी प्रकार इस विज्ञप्ति में आया है कि ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी इस स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं परंतु हम एक महत्वपूर्ण और एहतियाती क़दम के रूप में बोइंग की हर प्रकार की उड़ान को इस देश की वायुसीमा में निषेध घोषित करते हैं।

इसी प्रकार इस विज्ञप्ति में बल देकर कहा गया है कि यह आदेश मंगल से लागू हो जायेगा।

ज्ञात रहे कि इथोपिया का एक यात्री विमान रविवार को तकनीकी कारणों से गिरकर तबाह हो गया था जिससे विमान में सवार सभी 157 यात्री मारे गये थे।

इस यात्री विमान का निर्माण अमेरिकी कंपनी बोइंग ने किया था। इसी तरह बोइंग का एक अन्य यात्री विमान पिछले अक्तूबर महीने में इंडोनेशिया में भी गिर कर तबाह हो गया था और उसमें सवार समस्त 189 व्यक्ति मारे गये थे।

पिछले दो दिनों में इथोपिया, सिंगापुर, चीन, इंडोनेशिया, मैक्सिको, अर्जेन्टाइना और मोरक्को ने भी बोइंग 737 की उड़ान रोक दी है। MM