अब लंदन में नमाज़ी पर हथौड़े से हमला!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73644-अब_लंदन_में_नमाज़ी_पर_हथौड़े_से_हमला!
न्यूज़ीलैंड में मस्जिदों पर होने वाले आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पूर्वी इलाक़े में एक मस्जिद के बाहर एक ग्रुप ने हथौड़े से नमाज़ी व्यक्ति को निशाना बनाया जिसके नतीजे में उसके सिर में चोटें आईं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१९ ०६:०२ Asia/Kolkata
  • अब लंदन में नमाज़ी पर हथौड़े से हमला!

न्यूज़ीलैंड में मस्जिदों पर होने वाले आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पूर्वी इलाक़े में एक मस्जिद के बाहर एक ग्रुप ने हथौड़े से नमाज़ी व्यक्ति को निशाना बनाया जिसके नतीजे में उसके सिर में चोटें आईं।

ब्रिटिश वेबसाइट मिरर ने रिपोर्ट दी है कि लंदन में एक मस्जिद के बाहर एक ग्रुप की ओर से हथौड़े से किए गए हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया है कि लंदन के ज़िला वाइट चैपल में तीन हमलावरों ने नमाज़ियों पर चीख़ते हुए इस्लाम विरोधी नारे लगाए। हमलावरों की ओर से जब एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया तो अन्य नमाज़ियों ने गाड़ी में सवार हमलावरों को रोकने की कोशिश की जिनके मुताबिक़ एक व्यक्ति गाड़ी से बाहर आया था जिसने हथौड़े से हमला का।

घायल होने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जिसे सिर मे चोटें लगी हैं। लंदन पुलिस का कहना है कि नमाज़ी व्यक्ति की हालत ख़तरे से बाहर है।

नमाज़ी पर हमले की एक धुंधली वीडियो भी सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति को फ़रार होने की कोशिश के दौरान गाड़ी पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है।

ज्ञात रहे कि यह हमला न्यूज़ीलैंड में दो मस्जिदों में नमाज़ियों पर होने वाले आतंकी हमले के बाद हुआ जिनमें कम से कम 50 लोगों की जानें चली गईं।