पाकिस्तान होने जा रहा है मालामाल
Mar २६, २०१९ १३:४५ Asia/Kolkata
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बताया है कि उनके देश में तेल के विशाल भण्डारों का पता चला है।
इमरान ख़ान ने कहा है कि कराची के निकट समुद्र में तेल और गैस के विशाल भण्डारों का पता चला है। उन्होंने कहा है कि तेल और गैस के खोजी अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
इमरान ख़ान का कहना है कि कराची के निकट समुद्र में मिलने वाले तेल और गैस के भण्डार इतने अधिक है कि इनके मिलने के बाद पाकिस्तान को अपनी आवश्यकता के लिए तेल और गैस का आयात नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने चाहा तो हमें तेल और गैस के विशाल भण्डार मिलेंगे। इमरान ख़ान ने कहा कि इनके मिलने से पाकिस्तान का भाग्य बदल जाएगा।
टैग्स