अफगानिस्तान में दाइश के 87 आतंकवादी ढेर!
अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया है कि नंगरहार प्रान्त में दाइश के 87 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
अहमद तारिक़ आरबन ने बताया कि यह 87 आतंकवादी अचीन ज़िले में सेना की एक कार्यवाही में मारे गये।
नंगरहार के राज्यपाल के प्रवक्ता अताउल्लाह खुगयानी ने भी बताया है कि मारे गये आतंकवादियों में दाइश का एक सरग़ना भी है।
हालिया महीनों में अफगानिस्तान विशेषकर नंगरहार में आतंकवादी गतिविधियों में तेज़ी आयी है जिसकी वजह से अफगान जनता ने प्रदर्शन भी किये हैं।
अफगानिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले आतंकवादी हमलों की दाइश या तालिबान ज़िम्मेदारी स्वीकार करते हैं।
अफगानिस्तान में अशांति व असुरक्षा में वृद्धि एेसी दशा में हुई है कि जब अमरीका ने अपने घटकों के साथ मिल कर सन 2001 में अफगानिस्तान पर चढ़ाई की थी और इस कार्यवाही का उद्देश्य, अफगानिस्तान से आतंकवाद व चरमपंथ का अंत बताया था।
अफगान अधिकारियों और जनता का कहना है कि इस देश में अमरीका की उपस्थिति की वजह से अशांति, आतंकवाद और मादक पदार्थों के उत्पादन में वृद्धि हुई है। (Q.A.)