तालेबान के हमले 17 पुलिसकर्मियों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i73992-तालेबान_के_हमले_17_पुलिसकर्मियों_की_मौत
अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के विभिन्न हमलों में 17 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अफ़ग़ान अधिकारियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में तालेबान के ताज़ा हमलों में 17 पुलिसकर्मियों के हताहत और अनेक के घायल हो की पुष्टि की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१९ ०५:५४ Asia/Kolkata
  • तालेबान के हमले 17 पुलिसकर्मियों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान के विभिन्न हमलों में 17 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अफ़ग़ान अधिकारियों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में तालेबान के ताज़ा हमलों में 17 पुलिसकर्मियों के हताहत और अनेक के घायल हो की पुष्टि की है।

उत्तरी प्रांत बदख़्शांके प्रवक्ता नेक मुहम्मद ने बताया कि शुक्रवार को ज़िला अरगांज कोहा में तालेबान के हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए।

ग़ज़्नी प्रांत में तालेबान ने दो चेकपोस्टों पर हमले किए जिनमें कम से कम 9 पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों का कहना है कि कई घंटे तक झड़प चली जिनमें तालेबान का भी भारी जानी नुक़सान हुआ और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया गया।

ज़ाबुल प्रांत में तालेबान के हमले में 5 पुलिसकर्मियों के मारे जाने की सूचना मिली है।

तीनों हमलों की ज़िम्मेदारी तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने स्वीकार की है और धमकी दी है कि आगे भी इस प्रकार के हमले जारी रहेंगे।

तालेबान के साथ लगातार वार्ता हो रही है लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में हिंसा की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई है।