अन्तर्राष्ट्रीय संपर्क गुट के पक्षपातपूर्ण व्यवहार से वेनेज़ुएला चिंतित
वेनेज़ुएला ने अन्तर्राष्ट्रीय संपर्क गुट के पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर चिंता व्यक्त की है।
वेनेज़ुएला के विदेशमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय संपर्क गुट से अनुरोध किया है कि वे इस देश के संकट के समाधान के संदर्भ में काराकास के अधिकारियों का सम्मान करे।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार ख़ूरख़ेआरीज़ा ने शनिवार को एक बयान जारी करके अनुरोध किया है कि वेनेज़ुएला संकट के समाधान में अन्तर्राष्ट्रीय संपर्क गुट पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने से बचे। इस बयान में कहा गया है कि अन्तर्राष्ट्रीय संपर्क गुट को वेनेज़ुएला के अधिकारियों के साथ सम्मानपूर्ण ढंग से व्यवहार करने के साथ ही अपने दायित्वों से आगे बढ़कर काम नहीं करना चाहिए। वेनेज़ुएला के विदेशमंत्री का यह बयान, अन्तर्राष्ट्रीय संपर्क गुट की ओर से इस देश के विपक्षी नेता के समर्थन के बाद सामने आया है।