अमरीका वेनेज़ोएला को धमकाना बंद करे, रूस
रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके अमरीका से मांग की है कि वह वेनेज़ोएला के खिलाफ धमकियाों का सिलसिला बंद करे और इस देश को गृहयुद्ध में ढकेलने से दूर रहे ।
मारिया ज़ाख़ारोवा ने इसी प्रकार वेनेज़ोएला और मास्को के मध्य, कानूनी सैन्य सहयोग पर वाशिंग्टन की ओर से मास्को को धमकी की आलोचना की और कहा कि इस प्रकार का प्रयास हास्यास्पद है।
ज़ाखारोवा ने कहा कि वेनेज़ोएला में रूसी तैनाती की तैनाती पर अमरीकी धमकियों की अस्ल वजह यह है कि वाशिंग्टन, वेनेज़ोएला में विद्रोह कराने में विफल हो गया है।
याद रहे अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा के सलाहकार जॅान बोल्टन ने लेटिन अमरीकी देशों में विदेशी सैनिकों की तैनाती पर चेतावनी देते हुए बल दिया है कि अमरीका इस प्रकार के क़दमों को विश्व शांति के लिए सीधे रूप में खतरा समझता है।
पिछले सप्ताह रूस के लगभग 100 सैनिक विशेषज्ञ, मास्को-कराकास के मध्य एक समझौते के अंतर्गत, वेनेज़ोएला पहुंचे हैं।
रूस और वेनेज़ोएला ने सन 2001 में एक सैनिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये थे जिसके आधार पर यह 100 सैन्य विशेषज्ञ, वेनेज़ोएला गये हैं। (Q.A.)