मुसलमानों के विरुद्ध बढ़ती घृणा चिंता का विषयः गुटेरेस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74074-मुसलमानों_के_विरुद्ध_बढ़ती_घृणा_चिंता_का_विषयः_गुटेरेस
राष्ट्रसंघ के महासचिव ने मुसलमानों के विरुद्ध बढ़ती घृणा पर चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०१९ १५:०६ Asia/Kolkata
  • मुसलमानों के विरुद्ध बढ़ती घृणा चिंता का विषयः गुटेरेस

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने मुसलमानों के विरुद्ध बढ़ती घृणा पर चेतावनी दी है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस ने कहा है कि न्यूज़ीलैण्ड की मस्जिद में मुसलमानों के विरुद्ध हुए हमलों के बाद इस्लामोफ़ोबिया में वृद्धि चिंता का विषय है।

गुटेरेस ने मंगलवार को क़ाहिरा में अलअज़हर विश्वविद्यालय के प्रमुख अहमद तय्यब के साथ भेंट में 15 मार्च 2019 को न्यूज़ीलैण्ड के क्राइस्टचर्च में मस्जिदों पर हुए हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस हमले के बाद मुसलमानों के विरुद्ध घृणा में वृद्धि चिंता की बात है।  उन्होंने इसी के साथ जातिवादी सोच में फैलाव और पलायनकर्ताओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसा की भी कड़ी आलोचना की।