लीबिया के बारे में गुटेरेस चिंतित
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने लीबिया की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
एन्टोनियो गुटेरेस ने लीबिया में सैन्य गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए वहां के सभी पक्षों से अनुरोध किया है कि वे देश में शांति बनाए रखें। अन्नशरा समाचार एजेन्सी के अनुसार लीबिया की यात्रा पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एन्टोनियो गुटेरेस ने कहा है कि सीरिया संकट का समाधान सैन्य मार्ग से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संकट का समाधान वार्ता के माध्यम से ही संभव है।
लीबिया के सूत्रों का कहना है कि जनरल ख़लीफ़ा हफ़्तर के सैनिक इस देश की राजधानी की ओर बढ रहे हैं। इसी बीच लीबिया की सेना को सतर्क रहने का आदेश दे दिया गया है। इसी बीच लीबिया के संचार माध्यमों ने रिपोर्ट दी है कि आतंकवादी गुटों के सफाए के लिए लीबिया के सैनिक इस देश के पश्चिमी नगरों की ओर बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि लीबिया में लंबे समय से अशांति चल रही है। इस देश में कई क्षेत्रों में आतंकवादी गुट सक्रिय हैं।