अफ़ग़ानिस्तान के सांसद ने दाइश की बढ़ती गतिविधियों पर जताई चिंता
Apr ०८, २०१९ ०४:५० Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान के सांसद ने इस देश में दाइश की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है।
नंगरहार के सांसद ने अफ़ग़ानिस्तान की संसद में इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि इस देश में आतंकवादी गुट दाइश की गतिविधियां बहुत ही गंभीर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व में दाइश की गतिविधियां, पूरे देश के लिए ख़तरा है। नंगरहार के सांसद हज़रत अली ने कहा कि दर्रे नूर के वीगल क्षेत्र में दाइश की गतिविधियां तेज़ी से बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस आतंकवादी गुट की गतिविधियों को रोका नहीं गया तो फिर इसके बहुत बुरे परिणाम अफ़ग़ानिस्तान के सामने आएंगे। इसी बीच नंगरहार प्रांत के गणमान्य लोगों ने एक बैठक करके इस देश के लोगों से दाइश के विरुद्ध संघर्ष का आह्वान किया है।
टैग्स