क्यूबा और वेनेज़ुएला के विरुद्ध नए अमरीकी प्रतिबंध ग़ैर क़ानूनीः रूस
रूस का कहना है कि क्यूबा और वेनेज़ुएला के विरुद्ध नए अमरीकी प्रतिबंध पूरी तरह से ग़ैर क़ानूनी हैं।
सरगेई रियाबकोफ़ का कहना है कि अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद हम क्यूब और वेनेज़ुएला की हर संभव सहायता करने के प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन देशों के विरुद्ध नए अमरीकी प्रतिबंध, अत्याचारपूर्ण है और इनका मुक़ाबला करने के उद्देश्य से हम इन देशों की सहायता करते रहेंगे। रूसी विदेश उपमंत्री का कहना था कि क्यूबा और वेनेज़ुएला दोनो ही रूस के घटक माने जाते हैं।
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाॅन बोल्टन ने बुधवार को क्यूबा और वेनेज़ुएला के विरुद्ध नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। जाॅन बोल्टन ने घोषणा की है कि नए प्रतिबंधों में जहां पर क्यूबा के कुछ लोगों का उल्लेख है वहीं पर क्यूबा की सेना से संबन्धित एयरलाइन्स Aerogaviota का नाम भी प्रतिबंधित नामों में शामिल है। इसी के साथ अमरीका ने क्यूबा में पैसे भेजने के लिए कुछ सीमितताएं निर्धारित की हैं। इसी बीच अमरीका ने बुधवार को ही वेनेज़ुएला के केन्द्रीय बैंक पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।