किम और पुतिन की पहली मुलाक़ात
Apr २३, २०१९ १०:४१ Asia/Kolkata
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाक़ात के लिए जल्दी ही रूस की यात्रा करने वाले हैं।
क्रेमलिन के प्रवक्ता देमित्री पेस्कोव ने भी इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा है कि दोनों नेता इस महीने के अंत से पहले मुलाक़ात करेंगे।
जापानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, किम गुरुवार को व्लादिवोस्तोक की यात्रा करेंगे, जहां वे रस्की द्वीप में पुतिन से मुलाक़ात करेंगे।
उत्तर कोरिया के नेता किम और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच यह पहली मुलाक़ात होगी।
किम ने हाल ही में द्विपक्षीय रिश्तों को मज़बूत बनाने के लिए पुतिन के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
किम का कहना है कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति की स्थापना के लिए रूस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। msm
टैग्स