अमेरिका वार्ता में एक पक्षीय व्यवहार करता हैः उत्तरी कोरिया
किम जोंग ऊन ने व्लादिमीर पुतीन को प्यूंगयांग आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने कहा है कि कोरिया प्रायद्वीप में शांति व सुरक्षा की स्थापना अमेरिकी रवइये पर निर्भर है। किम जोंग ऊन ने रूस में इस देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन से भेंट में कहा कि पिछले फरवरी महीने में वियतनाम की राजधानी हनोई में होने वाली वार्ता में ट्रंप ने एक पक्षीय रवइया अपनाया था।
उत्तरी कोरिया के नेता ने कहा कि इस समय कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति संकटग्रस्त है। किम जोंग ऊन बुधवार को व्लादिमीर पुतीन से भेंटवार्ता के लिए रूस पहुंचे हैं जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से अपनी भेंटवार्ता को मित्रतापूर्ण बताया है।
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग ऊन ने व्लादिमीर पुतीन को प्यूंगयांग आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। दोनों देशों के नेताओं ने अपने व्यापारिक और आर्थिक संबंधों की सतह को बेहतर बनाने पर सहमति की है।
ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया के नेता पहली बार रूस की यात्रा पर गये हैं। MM