साम्राज्यवाद विरोधी भावना ने विफल बना दिया विद्रोह कोः मादूरो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74916-साम्राज्यवाद_विरोधी_भावना_ने_विफल_बना_दिया_विद्रोह_कोः_मादूरो
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने कहा है कि देश की जनता की साम्राज्यवाद विरोधी भावना ने पहली मई के सुनियोजित विद्रोह को विफल कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१९ ०८:१७ Asia/Kolkata
  • साम्राज्यवाद विरोधी भावना ने विफल बना दिया विद्रोह कोः मादूरो

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने कहा है कि देश की जनता की साम्राज्यवाद विरोधी भावना ने पहली मई के सुनियोजित विद्रोह को विफल कर दिया।

निकोलस मादूरो ने वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अमरीका और इस देश के विपक्ष पर वेनेज़ुएला के भीतर गृह युद्ध आरंभ कराने का आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा कि अमरीकी षडयंत्रकारियों की ओर से यह अफ़वाह फैलाई जा रही है कि मैं देश छोड़कर भागने वाला हूं।  उन्होंने वेनेज़ुएला वासियों से षडयंत्रों के मुक़ाबले में डटे रहने का आह्वान किया।  मादूरो ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रांति की रक्षा के लिए हमें सड़कों पर बाक़ी रहना होगा।  उन्होंने अमरीकी विदेश मंत्रालय में वेनेज़ुएला मामलों के प्रभारी Elliott Abrams के उस वक्तव्य का मज़ाक उड़ाया जिसमें कहा गया है कि बोलीवारी क्रांति की उपलब्धियां बेकार गईं। 

ज्ञात रहे कि वेनेज़ुएला की सरकार साम्राज्यवाद विरोधी सरकार है।  उसकी इसी सोच के कारण अमरीका, वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में इस्तक्षेप करता रहता है।  वेनेज़ुएला के अधिकारियों के अनुसार देश में हालिया सैन्य विद्रोह के पीछे वाशिग्टन का ही हाथ है।