रूस ने फिर दी अमरीका को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i74918-रूस_ने_फिर_दी_अमरीका_को_चेतावनी
वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर रूस ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१९ ०९:३२ Asia/Kolkata
  • रूस ने फिर दी अमरीका को चेतावनी

वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को लेकर रूस ने अमरीका को कड़ी चेतावनी दी है।

रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने अपने अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पियो को चेतावनी देते हुए कहा है कि वेनेज़ुएला के संदर्भ में अमरीका की विध्वंसक कार्यवाहियों को गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।  उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है।  पिछले कुछ सप्ताहों से अमरीका, वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता के साथ मिलकर इस देश में सैन्य विद्रोह कराने में लगा हुआ है जिसे विफलता का मुंह देखना पड़ा।

ज्ञात रहे कि वेनेज़ुएला के विपक्षी नेता  Juan Guaidó ने अमरीका और उसके घटकों के खुले समर्थन से 23 जनवरी को स्वयं को इस देश का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।  ग्वाएडो की इस कार्यवाही पर वेनेज़ुएला की जनता और वहां की सरकार ने तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए इसका विरोध किया। संसार के अधिकांश देश ग्वाएडो का विरोध करते हुए मादूरो को ही वेनेज़ुएला का वैध राष्ट्रपति मानते हैं जबकि अमरीका और कुछ देश वेनेज़फएला के स्वघोषित राष्ट्पति को वैध दर्शाने के प्रयास कर रहे हैं।