नाइजीरिया में बोको हराम के हमले में 25 सैनिक मारे गए
नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में बोको हराम के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 25 सैनिक और कई नागरिक मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट मुताबिक़, नाइजीरिया के बोर्नो प्रांत के एक गांव में आतंकवादियों ने सैनिकों और नागरिकों की गाड़ियों का घात लगाकर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। तकफ़ीरी आतंकियों ने इस घटना को ऐसे समय में अंजाम दिया जब नाइजीरियाई सैनिक गांव के नागरिकों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। बोको हराम के आतंकी ने गांव के लोगों के घरों को घेरकर उनपर लगातार गोलियां बरसा रहे थे।
उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम द्वारा अंजाम दिए जाने वाले आत्मघाती हमलों और अपहरण की घटनाओं में इधर कुछ महीनों में एक बार फिर वृद्धि हुई है। वर्ष 2009 से बोको हराम के ख़िलाफ़ नाइजीरिया की सेना ने कैमरून, चाड और नाइजर की सीमा पर विशेष सैन्य अभियान चला रखा है। (RZ)