अफ़ग़ानिस्तान, अमरीकी सेना के हमले में 6 आम नागरिक हताहत
अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी अमरीकी सैनिकों के हमलों में कम से कम 6 आम नागरिक मारे गये।
पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार के गवर्नर हाऊस के प्रवक्ता अताउल्लाह ख़ूगियानी के अनुसार यह हमला पिछली रात ज़िला शीरज़ाद के क्षेत्र में किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी आतंकवादी सेना के हमले में छह लोग मारे गये जिनमें 2 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
अफ़ग़ान सीनेट के प्रमुख फ़ज़ल हादी मुस्लिम यार ने पिछले दिनों अमरीकी आतंकवादी सेना के हमलों पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि ऐसी 95 प्रतिशत कार्यवाहियों में आम नागरिक ही निशाना बनते हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के हवाई हमलों में आम अफ़ग़ान नागरिकों के मारे जाने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल के दौरान अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी सेना के हवाई हमलों में 393 आम नागरिक हताहत और 239 घायल हुए हैं। (AK)